टीकमगढ़। विगत दिनों भाजपा नेता विकास यादव द्वारा मेडीकल कॉलेज खोले जाने की माँग को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान आज पूरा हो गया है। इस अभियान में 10 हजार के लगभग लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। अभियान के संयोजक भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि कल बुधवार को टीकमगढ़ प्रवास पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 10 हजार लोगों के हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र सौंपकर टीकमगढ़ में मेडीकल कॉलेज खोलने की माँग की जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री बड़े दयालु हैं वह हमारी मेडीकल कॉलेज की माँग को अवश्य पूरा करेंगे। अभियान के आज अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने नगर में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर पहुँचकर छात्र – छात्राओं से माँग के समर्थन में हस्ताक्षर करवाये। छात्र-छात्रायें एक स्वर में बोले जरूरी है टीकमगढ़ में मेडीकल कॉलेज ।
इस दौरान दीपक तिवारी, बृजेश यादव, रामसिंह यादव, धर्मेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

