टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार मौसम के प्रभाव को देखते हुए शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के कारण नर्सरी कक्षा 1 से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यालयों की छुट्टियां कर दी गई है जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश भी पारित कर दिया है सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी कक्षा 1 से लेकर पांचवीं तक 4 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे ने बताया कि नर्सरी कक्षा 1 से लेकर 5 वीं प्राथमिक शालाओं की छुट्टियां घोषित की गई है जहां विद्यार्थी स्कूल नहीं जाएंगे लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाना अनिवार्य होगा।

