टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार 04 जनवरी 2023 को को टीकमगढ़ जिले के ग्राम सुन्दरपुर में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का शुभारंभ कर टीकमगढ़ जिले के सुंदरपुर ग्राम के 34 हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया। उन्होंने भू-खण्ड के ले-आउट के समक्ष हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र भेंट कर उनसे चर्चा भी की। साथ ही रोजगार और अन्य सरकारी
योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी भी ली। हितग्राहियों ने बताया कि इस योजना से स्वयं के प्लाट का मालिकाना हक मिल गया है। अब निःषुल्क प्लाट में स्वयं का मकान बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुजुर्ग हितग्राहियों को गले लगाया और बच्चों को दुलार किया। साथ ही यह योजना के लाभांवित हितग्राहियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने हेलीपैड के बाहर उपस्थित अपार जनसमूह का अभिवादन किया। उन्होंने अधिकारियों को भूखण्ड स्थल पर नाली और बेहतर बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देष भी दिए।…जमीन पर बैठकर हितग्राहियों से की चर्चा, उनके साथ किया भोजन….. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राहियों को आवंटित भू-खण्डों के सामने जमीन पर बैठकर उनसे चर्चा भी की। श्री चैहान ने प्लाट नंबर 36 के हितग्राही रोहित लोधी के घर का भोजन किया और रोटी, आलू की सब्जी, अचार और सलाद प्रेमभाव के साथ ग्रहण कर भोजन की तारीफ की। उन्होंने प्रत्येक हितग्राहियों के साथ चर्चा की। इस दौरान बताया कि गरीबों के प्लाट की मालिकाना हक की योजना गत दिनों टीकमगढ़ प्रवास के दौरान ही बनाई गई थी। अब टीकमगढ़ जिले से ही योजना का षुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना की मदद से परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने अथवा विस्तार होने पर हितग्राही अब अपना स्वयं का आवास अपने निजी प्लाट पर बना सकते हैं। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा और बड़ी आसानी से योजना का लाभ मिल गया। यहां उपस्थित बच्चों को सुभाषीष देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सब बच्चे बेहतर पढ़ाई करें और खुष रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की सार्थकता तभी है, जब जनता अच्छे से मिलजुल कर रहे। उन्होंने ग्राम में क्रियान्वित कार्यों तथा सीएम राइज स्कूल बड़ागांव के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।….. अब हेलीकॉप्टर से कराएंगे तीर्थ दर्शन …. जनसमूह को संबोधित करते हुए बगाज माता मंदिर प्रांगण में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को हेलीकॉप्टर से यात्रा कर आएंगे यह मेरा वादा है अब हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को यात्रा कराई जाएगी।…. जनता ही मेरा भगवान… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन ही मेरा भगवान है और मैं जनता की ही पूजा करता हूं सभी का आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे जिससे कि मैं जनता की सेवा में लगा रहा हूं।….. कुंडेश्वर शिवपुरी अचररा का नाम बदला…. कुंडेश्वर शिवपुरी का नाम अब कुंडेश्वर धाम होगा और अचररा का नाम आचार्य धाम होगा मुख्यमंत्री ने मंच से यह घोषणा की।…. लापरवाही और निष्क्रियता नहीं चलेगी…. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कोई भी अधिकारी कर्मचारी निष्क्रियता के साथ काम करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और लापरवाही भी नहीं चलेगी उसको नौकरी से हटा दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी योजना में अगर कोई भी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत मुझसे करें उसे नौकरी से हटा दूंगा।…. मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ जिले में पहले भी विकास में कोई कमी नहीं आई है और आगे भी कोई कमी नहीं आने दूंगा लेकिन आप लोगों का सहयोग और साथ चाहिए क्योंकि मैं आप लोगों का ही सेवकों हूं जिले को विकास के रूप में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप लोगों का सहयोग मिलता रहेगा तो मध्यप्रदेश को नंबर बन बना कर दूंगा।… मंदिरों के विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोडूंगा… टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी ने जब कुंडेश्वर मंदिर और बगाज माता मंदिर के विकास को लेकर शिवराज सिंह से मांग की तो उन्होंने कहा कि आप लोग काम कीजिए उसे आगे मैं बढ़ाऊंगा और मंदिरों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।…. करीब 10513 हितग्राहियों को मिले आवासीय पट्टे…. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 10513 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे दिए जहां जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से यह हितग्राही आए हुए थे।….201 ग्रामों को मिलेगा नल जल योजना का लाभ… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब दो 255.55 करोड़ की जल समूह योजना के अनुसार बान सुजारा से 201 ग्रामों को नल जल योजना का लाभ मिलेगा उसका भी शुभारंभ किया जहां टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 163 गांव इसमें शामिल हैं।…. जिला प्रशासन की तारीफ की…. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिला प्रशासन की तारीफ की और कहा कि एक साथ 10513 पट्टे दिए गए हैं जहां प्रशासन का यह सराहनीय कार्य है।…. कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति… कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव जतारा विधायक हरिशंकर खटीक खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह जनपद टीकमगढ़ अध्यक्ष कल्याणी गिरी टीकमगढ़ की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी विवेक चतुर्वेदी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू भाजपा नेता महेश गिरी यशराज गिरी गोलू अभिषेक खरे रानू बृजकिशोर तिवारी सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जहां जिलेभर से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वही कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे टीकमगढ़ एसडीएम सीपी पटेल तहसीलदार आरपी तिवारी तहसीलदार पीयूष दीक्षित तहसीलदार जन्मेजय मिश्रा सीएमएचओ डॉ पीके माहोर बड़ागांव बीएमओ डॉ शांतनु दीक्षित जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार आयुष विभाग के प्रदीप चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 2 बजे जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम बकपुरा बगाज माता मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां उन्होंने बगाज माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लेकर मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को संबोधित किया हजारों की संख्या में उपस्थित जनता जनार्दन को उन्होंने संबोधित किया और मध्यप्रदेश शासन की उपलब्धियों सहित हितग्राहियों को लाभान्वित किया वही बान सुजारा नल जल योजना और आवासीय पट्टों की योजना की शुरुआत भी की।