टीकमगढ़ । जिले की की जनता और प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच सेतु का काम करते हुए मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 10000 हस्ताक्षरित प्रपत्र सिद्ध पीठ श्री बगाज माता मंदिर प्रांगण में शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिए हैं, मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि माता रानी की कृपा से हमारी मांग जल्द पूरी होगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता विकास यादव के द्वारा टीकमगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर जन आंदोलन के रूप में जन हस्ताक्षर कराए जा रहे थे जहां यह 10000 हस्ताक्षर प्रपत्र भाजपा नेता विकास यादव ने बुधवार के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिये है और टीकमगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की गई है।

