टीकमगढ़ /कुंडेश्वर । कुंडेश्वर संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बेरखेड़ी मे पदस्थ सहायक शिक्षक मुन्नालाल चढ़ार एवं पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ अमर चंद वर्मा के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर कुंडेश्वर संकुल के शिक्षकों ने एक समारोह पूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर चंद वर्मा के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों ने उन्हें सेवानिवृत्त होने पर साल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेट कर उन के दीर्घायु की कामना की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य अशोक कुमार द्विवेदी संकुल कुंडेश्वर प्राचार्य सीएल अहिरवार संकुल अस्तौन प्राचार्य बलराम यादव एवं पूर्व बीआरसी बी बी सोनी मुख्य रूप से मंचासीन रहे। इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र कुंडेश्वर के एवं अस्तौन के शिक्षक एवं जन शिक्षक उपस्थित रहे यह कार्यक्रम मुख्य रूप से शिक्षक दीपक तिवारी के सौजन्य से आयोजित किया गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए श्री वर्मा जी एवं चढ़ार के शैक्षणिक काल की प्रशंसा कीएवम जिला शिक्षा अधिकारी रहे अमर चन्द्र वर्मा के कार्य काल की सभी ने प्रसंसा की । वहीं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर चंद वर्मा ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों से आह्वान किया और कहा कि आप अपने शिक्षक के दायित्व को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें कार्यक्रम का संचालन अरविंद द्विवेदी ने किया अंत में सभी का आभार बाल साहित्यकार ओमप्रकाश तिवारी ने किया साथ ही दीपक तिवारी द्वारा आयोजित भोज के लिए आमंत्रित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, सूर्यप्रकाश पस्तोर, के के द्विवेदी, खेमराज माझी ,अमित यादव,नीलपा द्विवेदी, सुरेंद्र यादव,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

