टीकमगढ़। ग्राम पंचायत केशवगढ़ में नवंबर 2022 व दिसंबर 2022 माह का राशन कार्ड धारियों को वितरित नहीं किया गया है जिसको लेकर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने अनुविभागीय अधिकारी जतारा और खाद्य अधिकारी पर तमाम आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बगाज माता मंदिर प्रांगण शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में पहुंचकर दिया है और इस और कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रेस को लिखित रूप से पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने यह जानकारी दी है पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि अनुविभागीय अधिकारी और खाद्य अधिकारी की मिलीभगत से कार्ड धारियों को माह नवंबर और दिसंबर 2022 का राशन नहीं बांटा गया है जिस ओर ज्ञापन दिया गया है और मुख्यमंत्री से इस ओर कार्यवाही की मांग की गई है।

