टीकमगढ़। करीब 21 दिन से चल रही संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ की हड़ताल आज 5 जनवरी 2023 हड़ताल के 22वें दिन समाप्त कर दी गई है संघ के मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी और अध्यक्ष नितिन तिवारी एवं उपाध्यक्ष अनिल झां ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तरीय संगठन और शासन के बीच मांगों को लेकर कुछ सहमति बनी है और एक माह का आश्वासन दिया गया है इसलिए 1 माह के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल को संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने स्थगित कर दिया है और हड़ताल समाप्त की गई है। मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी का कहना है कि अगर 1 माह के बाद कोई गड़बड़ी होती है तो संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ फिर हड़ताल और आंदोलन के लिए लामबंद हो जाएगा।

