टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला की तहसील दिगौड़ा की ग्राम समिति धर्मपुरा में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किसानों को सम्बोधित करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का मंत्र दिया उन्होने का कि जब तक किसान संगठित नही होगा तब उसकी समस्याएं हल नही हो सकती भारतीय किसान संघ टीकमगढ़ ने ये संकल्प लिया है कि ग्राम ग्राम में भारतीय किसान संघ की ग्राम समितियों का गठन होगा। भारतीय किसान संघ ने ग्राम समितियां बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया हुआ इसी कड़ी में आज भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ ने तहसील दिगौड़ा की ग्राम समिति धर्मपुरा का गठन किया जिसमें किशोरीलाल घोष का ग्राम समिति अध्यक्ष, तेज सिंह घोष को मंत्री, पुष्पेन्द्र खंगार को सदस्य, राजेंद्र घोष को सदस्य, विश्वनाथ घोष, देवाराम यादव को सदस्य, बैजनाथ घोष को सदस्य, अर्जुन घोष को सदस्य बनाया गया व तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष व तहसील उपाध्यक्ष फूलसिंह घोष की अनुशंसा पर रजनेश खंगार को तहसील कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया । बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ घोष, आनंद खंगार, परमानन्द घोष, अमोल सिंह घोष, मोतीलाल घोष मौजूद रहे ।

