टीकमगढ़ । आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता और ऊशा कार्यकर्ता संगठन ने बीते रोज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिले के आगमन पर बगाज माता मंदिर प्रांगण में ज्ञापन सौंपा जिसमें 7 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया है संगठन की अध्यक्ष सरोज सोनकिया ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता और ऊशा कार्यकर्ता की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है ज्ञापन में 15000 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की बात आशा पर्यवेक्षकों के लिए कही गई है और 10000 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय आशा और ऊशा कार्यकर्ताओं को देने की कही गई है वहीं शासकीय कर्मचारी घोषित करने की बात भी इस ज्ञापन में कही गई है और कहा गया है कि आशा पर्यवेक्षक को 300 रुपए प्रतिमाह प्रतिमाह पेट्रोल भत्ता दिया जाए एवं आशा और उषा कार्यकर्ताओं को एंड्राइड मोबाइल और नेट वाली सिमें उपलब्ध कराई जाए इस प्रकार करीब सात मांगों का उल्लेख करते हुए आशा, ऊशा ,आशा पर्यवेक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा है और जल्द ही इन मांगों का निराकरण करने की मांग संगठन द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता एवं ऊशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी मानी जाती हैं और इनके द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाती हैं जहां इनकी मांगों पर अमल शासन प्रशासन का आवश्यक भी है।

