टीकमगढ़ । नगर परिषद बड़ागांव धसान कार्यालय में गुरुवार के दिन मुख्य नगरपालिका अधिकारी और अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच गहमागहमी हो गई तनातनी इतनी बढ़ गई कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नगर परिषद के कर्मचारी लामबंद हो गए और थाना मे रिपोर्ट डालने पहुंच गए जहां रिपोर्ट भी बड़ागांव थाना पुलिस मे दर्ज कराई गई है बताया गया कि यह विवाद बगाज माता मंदिर प्रांगण में आए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पास बनाने को लेकर हुआ है जहां अध्यक्ष प्रतिनिधि का सीएमओ से कहना था कि आपने पास नहीं बनवाया जिस कारण मैं सभा में नहीं पहुंच सका इसी बात को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल प्रजापति और सीएमओ के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि शिकवा शिकायतें हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया इस संबंध में जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश अवस्थी से बात की तो उन्होंने बताया कि अध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना था कि आपके द्वारा मेरा पास नहीं बनाया गया जिसके कारण में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका जबकि सीएमओ का यह भी कहना है कि मेरे द्वारा पास नहीं बनाया जाता जो भी सभा के लिए अधिकृत होता है एसडीएम उनके द्वारा पास जारी किया जाता है लेकिन बेवजह अध्यक्ष प्रतिनिधि मुझसे अभद्रता करने लगे गाली गलौज भी की जिसको लेकर थाने में मेरे द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। जब इस संबंध में नगर परिषद बड़ागांव अध्यक्ष भारती प्रजापति के प्रतिनिधि रामलाल प्रजापति से प्रेस ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मेरा कोई विवाद नहीं हुआ है मैंने तो परिषद के कार्यों को लेकर उनसे कहा था और करीब 1 माह पहले उनके स्थानांतरण को लेकर भी परिषद से बातचीत की गई थी अध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना है कि सीएमओ के द्वारा पार्षदों के कार्य नहीं किए जाते हैं जिसकी शिकायत पार्षद अध्यक्ष से करते हैं जिसको लेकर मेरे द्वारा उनसे कहा गया मेरा और कोई विवाद नहीं हुआ है और ना ही मैंने कोई शिकायत कहीं की है जब अध्यक्ष से पूछा गया कि सीएमओ का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने को लेकर पास ना बनाने के कारण अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा मुझसे विवाद और अभद्रता की गई है जहां इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना था कि यह झूठ है ऐसी कोई बात ही नहीं मेरे द्वारा सीएमओ से की गई है। हालांकि जब सीएमओ द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई तो विवाद जो बना है जो एक जांच का विषय है लेकिन मामला जांच उपरांत ही समझ आ सकेगा कि आखिरकार क्या माजरा है? लेकिन आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगा रहे हैं जहां सीएमओ का कहना है कि अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा मेरे साथ बदतमीजी और अभद्रता गाली गलौज की गई है वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना है कि मेरे द्वारा ऐसा नहीं किया गया जिसे वह पूरी तरह नकार रहे हैं। इस संबंध में जब थाना प्रभारी बड़ागांव धसांन बृजेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि सीएमओ राजेश अवस्थी और नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा एक शिकायती आवेदन रामलाल प्रजापति के विरुद्ध दिया गया है जिसमें लिखा गया है कि उनके द्वारा अभद्र भाषा गलत व्यवहार किया गया है जहां इस शिकायत की जांच वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

