टीकमगढ़ । 01 जनवरी 2023 से मौसम ने एकाएक करवट ली और मौसम एकदम ठंडा हो गया गिरती धूप और बढ़ती ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है जहां लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं शुक्रवार की सुबह तो कोहरे की चादर ने आसमान को ढक रखा और कड़ाके की ठंड देखने को मिली जहां सुबह से ही घनघोर कोहरा छाया नजर आया और लोग जगह-जगह आग सेंकते नजर आए। उल्लेखनीय है कि आजकल कड़ाके की ठंड पढ़ रही है जहां लोगों का यह मानना है कि अभी आगामी दिनों में और तेज ठंड पड़ेगी वहीं किसानों का कहना है कि इस ठंड का फसलों को फायदा मिल रहा है और अभी फसलों के लिए ठंड लाभदायक है हालांकि लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं जहां जगह-जगह अलाव आग का सहारा गर्म ऊनी कपड़े आदि का इस्तेमाल कर अपने आप को ठंड से बचा रहे हैं। वही पारा भी दिनों दिन लुढ़क रहा है।

