टीकमगढ़। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला शाखा ने शुक्रवार के दिन 24 सूत्रीय ज्ञापन मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा जिसमें समस्त संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया जिसमें करीब 24 मांगों का उल्लेख अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का किया गया है जिनको लेकर ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नाम दिया गया है और इन समस्याओं का निराकरण करने की मांग संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश शासन से की है। ज्ञापन के दौरान संगठनों के पदाधिकारियों में मनोज कुमार अहिरवार, महेश अहिरवार ,गौरीशंकर नामदेव, रामस्वरूप चतुर्वेदी ,जेके जैन ,राजेश पुरोहित ,अशोक कुमार जैन ,ओपी शर्मा सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार 6 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला शाखा द्वारा 24 सूत्रीय एक ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा गया है और शीघ्र मांगों का निराकरण किए जाने की मांग मोर्चा द्वारा की गई है।

