टीकमगढ़। मृत्यू प्रमाण-पत्र के लिए आवश्यक पीली पर्ची मिलने में अब विलंब नहीं होगा। परिजन की मृत्यु होने के बाद लोगों को पर्ची के भटकना नहीं पड़ेगा। नगर पालिका के हवलदार द्वारा मृत्यु के 8 दिन में परिवार के सदस्य को पीली पर्जी दी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक ने सफाई कर्मचारियों के भौतिक सत्यापन के दौरान कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं। शहर में नियमित बेहतर साफ-सफाई की हिदायत दी और बेहतरीन प्रदर्शन पर हवलदारों को प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया है।
शहर में हमेशा से मुख्य समस्या रही सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने अहम कदम उठाया है। सफाई कर्मचारियों को नागरिकों से किसी भी तरह का विवाद किए बिना शहर में सफाई करने की हिदायत दी। वहीं हवलदारों को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मुख्य हवलदार बनाने की अनुशंसा कर प्रोत्साहित किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दो दिन से सफाई कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिनमें 289 सफाई कर्मचारी और 10 हवलदार शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सफाई हवलदारों को हाजिरी रजिस्टर के साथ बुलाया गया। उसमें दर्ज कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। जिसमें अध्यक्ष द्वारा स्वच्छ और सुंदर टीकमगढ़ बनाने के लिए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और कर्मचारियों को निर्देश व हिदायत दी गई।
…हवलदार की जवाबदारी सफाई कर्मचारी का अच्छा व्यवहार….. नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक ने हवलदारों को सफाई कर्मचारियों के अच्छे व्यवहार की जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष ने कहा कि जिन कर्मचारियों से आप काम लेते हो। उनकी हाजरी देकर नगर पालिका से उनका वेतन दिलाते हो। उनके कार्य एवं आचरण की जिम्मेदारी हवलदार की होगी। अध्यक्ष ने हिदायत दी कि कि नशे की हालत में कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं आना चाहिए। शहर के नागरिकों को बिना वजह कर्मचारियों द्वारा परेशान नहीं किया जाना चाहिए। एक बार सूचना आने पर अविलंब मृत जानवर उठाया जाना चाहिए। बार-बार शिकायत पर भी मृत जानवर नहीं उठाया जाए तो नगर पालिका को सूचित करने का आग्रह नगरवासियों से किया है। …. बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….अगर कोई कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित है या अनुशासनहीनता करता है तो अध्यक्ष को सूचित किया जाए। बिना अध्यक्ष की अनुमति के उसकी हाजिरी नहीं लगाई जाए। हवलदारों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बनाई जाने वाली पीली पर्ची मृत्यु दिनांक से अधिकतम 8 दिन में परिवार के लोगों को उपलब्ध कराई जाए।,सफाई कर्मचारियों एवं शहर के नागरिकों के बीच किसी भी तरह की विवाद की स्थिति निर्मित न हो। अगर ऐसी कोई स्थिति बनती है तो बिना अध्यक्ष की अनुमति या सूचना के कोई कार्रवाई नहीं की जाए। अध्यक्ष ने कहा हमारे कर्मचारी का सम्मान ही हमारा सम्मान।,जिन कर्मचारियों की जगह उनके पुत्र, पुत्रवधू, बेटियां, परिवार का कोई अन्य सदस्य या कोई अन्य कर्मचारी ड्यूटी कर रहा है। इसके संबंध में सूचित किया जाए। , सफाई हवलदारों को अपने प्रभार वाले क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मुख्य हवलदार बनाए जाने की अनुशंसा की जाएगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

