जतारा। जतारा में 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियां कांग्रेसियों द्वारा तेज कर दी गई है। गुरुवार को जतारा में कांग्रेस नेता पंकज अहिरवार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की खामियों को गिनाया , तो वही 15 महीने रही कांग्रेस की सरकार की उपलब्धियों कि जानकारी दी। साथ ही नगर में अलग-अलग स्थानों पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी। कड़कड़ाती ठंड में युवा नेता पंकज अहिरवार निरंतर छेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं साथ ही लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। बैठक में पंचायती राज्य संघ के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता झल्लू अहिरवार, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नीरज देशमुख, अनिल रजक, दीपक अहिरवार, वीरेंद्र सिंह, अनिल नायक, वीर सिंह दांगी, नीरज केवट के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

