टीकमगढ़ । प्रदेश के पाँच लाख पेन्शनर्स अपनी न्यायोचित माँगों के लिए निरंतर शासन को ज्ञापन धरना आदि के माध्यम से निराकरण के लिए अवगत कराते आ रहे हैं लेकिन पेंशनर्स की मांगों पर शासन द्वारा आज तक ध्यान नहीं दिया गया जहां पेंशनर्स की उपेक्षा निरंतर की जा रही है। इसी को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार 6 जनवरी 2023 को एसोसिएशन के प्रदेश आह्वान पर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया और 9 सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम दिया पेंशनर्स एसोसिएशन का कहना था कि शासन द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है जिसके चलते पेंशनर्स में घोर असंतोष व्याप्त है और वे घोर आर्थिक तंगी बदहाली का जीवन जी रहे है। पेंशनर संघ का कहना है कि कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के अन्तर्गत आपसी सहमति की संवैधानिक परंपराओं को बंद कर पेंशनर्स को निम्नानुसार लाभ तत्काल दिया जाय। पेंशनर्स एसोसिएशन की मांगों में सम्मिलित, 1- केंन्द्र के समान 38 प्रतिशत मँहगाई राहत तथा समय समय पर की जा रही मँहगाई राहत वृद्धि केन्द्रीय दर से अभिलम्ब स्वीकृत की जावे, 2- सातवें वेतनमान के 27 माह के लंवित एरियरर्स का भुगतान किया जाये, 3- पेंशनर्स को आयुष्मान योजना अथवा पेंशन बीमा योजना से जोड़ा जाये, 4- मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पुननिर्माण अधिनियम 49 को अभिलम्ब विलोपित किया जावे , 5- पेंशनर्स को वर्तमान में 80 वर्ष पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है जो कि न्यायालयीन निर्णय के परिपेक्ष्य में 69 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही प्रदान की जावे, 6- नियमित कर्मचारी की तरह पेंशनर्स को भी 500000 रु.उपादान राशि एक्सकेसिया प्रदान की जावे, 7- राज्य के पेंशनर्स को केन्द्र के पेंशनर्स की भाँति 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जसवे , 8- छटवें वेतनमान अन्तर्गत 32 माह का लंवित एरियर्स पेंशनर्स योजना लागू की जावे, 9- नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जावे। इन तमाम मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार 6 जनवरी 2023 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन को सौंपा है और शीघ्र मांगों का निराकरण करने की मांग एसोसिएशन द्वारा की गई है ज्ञापन और धरना प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद शुक्ला भारत भूषण पटेरिया सीताराम तिवारी पीएल अहिरवार सीएल रजक मुकुंद सिंह यादव अजीज खान एसके जैन जीडी सिंह यादव आर आर पटेरिया सहित एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

