टीकमगढ़ । स्थानीय सर्किट हाउस में छात्रों की जिले में प्रतियोगिता व छात्रों पर केंद्रित मन की बात कार्यक्रम की चर्चा की व रूपरेखा तैयार की। परीक्षा पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए वर्ष 2016 से छात्रों से निरंतर संवाद करते आ रहे हैं इसी कड़ी में 27 जनवरी प्रातः 11 बजे आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छठवें संस्करण में प्रधानमंत्री बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद कर परीक्षा पर चर्चा करेंगें इसी संबंध में 7 जनवरी 2023 शनिवार के दिन जिले में परीक्षा कार्यक्रम संपन्न हो इस पर बैठक हुई जिसमें 20 तारीख को जिले के समस्त विद्यार्थियों के बीच में पेंटिंग प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में अभिषेक खरे रानू जिला उपाध्यक्ष ,संचालन समिति के प्रमुख प्रमोद खरे शिक्षक प्रकोष्ठ ,इंजीनियर अभय यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम से संबंधित जन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

