टीकमगढ़। सरपंच एकता कल्याण संघ मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत जसवंत नगर के सरपंच महेंद्र सिंह बुंदेला को इस संगठन में टीकमगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी यह नियुक्ति सरपंच एकता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह यादव की सहमति पर की गई है। उल्लेखनीय है कि जसवंत नगर ग्राम पंचायत के सरपंच महेंद्र सिंह बुंदेला को सरपंच एकता कल्याण संघ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिसको लेकर सरपंच एकता कल्याण संघ के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी हैं जहां इस संबंध में सरपंच एकता कल्याण संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला का कहना है कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है मैं उसे सदैव बखूबी निभाने का सतत प्रयास करूंगा और सरपंचों के हितों को लेकर सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा।

