टीकमगढ़। भाजपा के पूर्व महा मंत्री मंडल जतारा सुनील शर्मा बंटू ने एक आवेदन जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के नाम दिया है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि जतारा में जो सीएम राईज स्कूल स्वीकृत हुआ है उसका निर्माण जतारा से करीब 6 किलोमीटर दूर कराए जाने की संभावना है
जिसको लेकर भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कलेक्टर से मांग की है कि यह स्कूल जतारा नगर सीमा में ही बनाया जाए और सुनील शर्मा ने आवेदन में यह भी कहा है कि जतारा से करीब 6 किलोमीटर दूर निर्माण होने से स्कूली बच्चों को काफी असुविधा होगी और उसका भर कस लाभ बच्चों को नहीं मिल सकेगा भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों से यह बात कही है कि जतारा का सीएम राईज स्कूल ड्राइंग और नक्शा के अनुसार जतारा नगर की सीमा में ही निर्मित कराया जाए उसे जतारा से करीब 6 किलोमीटर दूर निर्मित नहीं कराया जाए। उल्लेखनीय है कि जतारा में मुख्यमंत्री द्वारा सीएम राईज स्कूल स्वीकृत किया गया है जिसका निर्माण उत्कृष्ट विद्यालय के समीप नक्शा और ड्राइंग पास के अनुसार ही किया जाना था लेकिन उसका निर्माण कहीं अन्यत्र स्थान पर होने की संभावना जताई जा रही है जिसको लेकर भाजपा नेता सुनील शर्मा बंटू ने जिला कलेक्टर को एक आवेदन दिया है और उसका निर्माण उत्कृष्ट विद्यालय के समीप ही जतारा नगर की सीमा मे ही कराए जाने की मांग की है।