टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी बी.डी. त्रिपाठी के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ को रोकने तथा चोरी करने वाले अपराधियो को पकडने हेतु निर्देशित किया जा रहा है जो इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली टीकमगढ द्वारा दिनांक 19.12.2022 को फरियादी मुन्नालाल पिता सटटे वंशकार नि0 नरैया मुहल्ला टीकमगढ़ ने रिपोर्ट कियाकि इसके द्वारा
अपनी पत्नी के लिये सोने का हार बर्ष 2006 में खरीदा था दिनांक 18.12.2022 को पत्नी की तबियत खराब होने से अस्पताल इलाज हेतु गया था जो बैग से हार चोरी हो गया है रिपोर्ट पर अप.क्र. 1040/22 धारा 454,380 ताहि का कायम कर विवेचना की गई दौरान विवेचना सौरभ उर्फ रिंकू बंशकार उम्र 22 साल नि0 नरैया मुहल्ला द्वारा हार चोरी करना पाये जाने से आरोपी को गिर कर पूंछतांछ की गई जिसके द्वारा उक्त चोरी का हार टीकमगढ़ के कनई उर्फ कृष्ण लाल सोनी को बेचना बताया जो आरोपी सौरभ बंशकार से हार बेचने में मिले रूपयो में से 4500 रूपये तथा कनई उर्फ कृष्ण लाल सोनी से उक्त सोने का हार लगभग 3.5 तौला का कीमती लग भग 1.5 लाख रूपये का जप्त किया। गया है जो दौनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार थाना इंचार्ज रघुराजसिह, उनि डीपी गौतम, प्र.आर. 356 मनोज कुमार विवेचक प्र.आर. मनीष सिंह, प्र.आर. कैलाश आर. अमरनाथ, म.आर. अपूर्वा, म.आर. चंदा , म.आर. सुधा, आदि की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि इस घटना का खुलासा नगर कोतवाली में रविवार की दोपहर करीब 2.30 एसडीओपी बीडी त्रिपाठी ने पत्रकारों के समक्ष किया इस मौके पर प्रभारी नगर निरीक्षक रघुराज सिंह सहित संबंधित मौजूद रहे।