टीकमगढ़। जतारा जनपद और मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में आजकल पंचायत में निर्माण कार्य जोरों पर चल रहे हैं जहां ग्राम पंचायत केशवगढ़ में हरिजन तिराहा पर अंबेडकर चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है जहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाएगी। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत में अंबेडकर चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है जहां चबूतरा के निर्मित होते ही संविधान रचेयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाना है जो लगाई जाएगी जिसको लेकर चबूतरे का निर्माण जोरो पर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर अंबेडकर चबूतरे का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।

