टीकमगढ़। नगर के हरिदास मंदिर के समीप स्थित हरिओम पाठक के निज निवास पर 8 जनवरी 2023 रविवार के दिन शाम करीब 4 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक जिले मे पर्यावरण गतिविधियों को लेकर की गई जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा इस बैठक का
आयोजन किया गया। बैठक में एक महा अभियान ,एक पेड़ देश के नाम, के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चाऐं कीं गईं एवं बैठक का आयोजन किया गया। संघ संचालक शिरीश बिहारी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश में 12 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा इसमें मुख्य रूप से बीजारोपण करवा कर वृक्षों को लगवाया जाएगा जिनका संरक्षण करना महत्वपूर्ण होगा इस अभियान के तहत बीजारोपण के माध्यम से वृक्ष लगवाए जाएंगे और उन्हें संरक्षित करने को लेकर संकल्प भी दिलाया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से संघचालक शिरीश बिहारी मिश्रा ,हरिओम पाठक ,उमा शंकर श्रीवास्तव, मिथिलेश रिछारिया, श्यामसुंदर असाटी ,अभि आर्य, फैजान रजा, अंकित अहिरवार ,विकास तिवारी ,ऋषि यादव ,मोहित शर्मा ,विजय चढ़ार, बृजेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा आदि मौजूद रहै।