टीकमगढ़। श्री कुण्डेश्वर धाम में बीते रोज रैकवार, मॉझी, केवट, निषाद, समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीकमगढ़ नगर एवं जिले के ग्राम पठा, माडूमर, कारी, वाबरी, टपरियन, चरपुवां, बानपुर, महाराजपुरा, मानिकपुरा, तिदांरी, धनवाहा एवं कुण्डेश्वर की रैकवार समाज के व्यक्ति शामिल हुये । इस अवसर पर कार्यक्रम में सर्व प्रथम श्री राम जानकी एवं भगवान भोलेनाथ एवं श्री निषादराज महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलन कर पूजा अर्चना की गई इसी अवसर पर रैकवार समाज के 15 गाँव से पधारे रैकवार समाज के व्यक्तियों द्वारा कुण्डेश्वर निवासी खुशीलाल रैकवार को कुण्डेश्वर के रैकवार समाज का अध्यक्ष,माते एवं चन्द्रभान रैकवार को मुखिया तथा रामदास रैकवार को सवाई माते तथा सिमलू रैकवार को कुण्डेश्वर रैकवार समाज का वारंगया मनोनीत किया गया । कुण्डेश्वर की रैकवार समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं समाज का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर ग्राम कुण्डेश्वर के पूर्व सरपंच चन्दनसिंह ठाकर खुशीलाल रैकवार के निवास पर पहुँच कर बधाई दी शुभकामनाये दी खुशीलाल रैकवार द्वारा पूर्व सरपंच चन्दनसिंह ठाकुर का अपने ही निवास पर भव्य स्वागत किया गया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सतेन्द्र यादव समाजसेवी एवं राकेश राय पूर्व जनपद सदस्य द्वारा एवं ग्रामवासियों द्वारा बधाई दी गई । प्रेस को यह तमाम जानकारी खुशी लाल रैकवार ने व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

