टीकमगढ़ । स्थानीय महेंद्र सागर बडे़ तालाब पर स्थित रियासत कालीन प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में बीते दिनों अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली जहां चोर मंदिर से अष्टधातु पीतल का घंटा चुराकर ले गए हैं इस चोरी से भक्तों में आक्रोश है और भक्तों ने जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन से यह बात
कही है कि जल्द से जल्द इस चोरी का खुलासा किया जाए और मंदिर के घंटे को बरामद किया जाए वहीं भक्तों का यह भी कहना है कि इस सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जिससे कि मंदिर की सुरक्षा बनी रहे एवं मंदिर के थोड़े आगे महाविद्यालय भी है जिसको लेकर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण है। संयुक्त अधिकारी ,कर्मचारी मोर्चा संगठन जिला अध्यक्ष एवं शिव भक्त संजय त्रिपाठी का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर अपना ध्यान आकर्षित करें और इस रोड पर प्रतापेश्वर मंदिर के पास एवं महाविद्यालय के समीप सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों महेंद्र सागर तालाब पर स्थित प्रतापेश्वर मंदिर से अज्ञात चोर अष्टधातु पीतल का घंटा चुरा कर ले गए हैं जिससे भक्तों में रोष व्याप्त है भक्तों ने पुलिस प्रशासन से यह मांग की है कि जल्द से जल्द इस चोरी का खुलासा किया जाए और मंदिर के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं भक्तों का यह भी कहना है कि बीते महीनों जरिया के हनुमान मंदिर सहित गणेश मंदिर में भी चोरियां की गईं थीं जहां चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।