टीकमगढ। असहायों की सहायता करना और निराश्रतों को आश्रय देना महान पुण्य कर्म है। जो इस तरह के कार्य करते है। सच्चे अर्थो में वहीं मानव है। यह विचार मानवीय संवेदना समिति द्वारा राजमहल चौराहे पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शिक्षक वीरेन्द्र चंसौरिया ने व्यक्त किये। इस
अवसर पर समिति के सचिव मनीराम कठैल ने बताया कि प्रतिवर्ष शीतकालीन समय में समिति के साथियों के सहयोग से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क कम्बलों का वितरण किया जाता है। समिति द्वारा जरूरतमंदों का पता लगाया जाता है फिर कम्बलों की व्यवस्था कर समिति गरीब, लाचार, असहाय, वृद्ध जनों को सम्मानजनक तरीके से उन्हें प्रदान करती है। इसी क्रम में नगर के राजमहल चौराहे पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर विवेक जैन ने कहा कि समिति का यह कार्य मानवता से ओत-प्रोत है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है। उन्होंने शब्द सुमनों द्वारा समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री जैन द्वारा दर्जन भर के अधिक महिलायें का कंबल वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र योगी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद राय, शुभम जैन, दीपा राय, गुनगुन जैन, इरफान अहमद, सतीश सूत्रकार, रामचरण अहिरवार, ओमप्रकाश रावत, जाहिद खान, परवेश कठैल, अरविन्द बंशकार, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन मनीराम कठैल ने किया तथा आभार ने व्यक्त किया। प्रेस को या तमाम जानकारी समिति के प्रवक्ता विनोद राय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।