टीकमगढ़ ।आदर्श शिक्षक मथुरा प्रसाद त्रिपाठी की 24वीं पुण्यतिथि का आयोजन ग्राम छिपरी मे किया गया इस अवसर पर लिधौरा के बड़े मंदिर मे सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया छिपरी गांव मे कन्या भोजन और गरीब बुजुर्ग वर्ग को गर्म वस्त्र दान किए गए छिपरी धाम मे सारदा देवी मंदिर परिसर मे माँ सारदा देवी की मूर्ति स्थापनाऔर परिसर मे पीपल बरिया के पौधों का रोपण श्री त्रिपाठी द्वारा 30 वर्ष पूर्ब किया गया था जो आज विशाल वृक्ष के रूप में राहगीरो और श्रद्धालुओं को छाया प्रदान कर रहे हैं गांव छिपरी मे सैकड़ो बच्चों को शिक्षा देकर प्राइमरी से मिडिल स्कूल वनवाने मे अपना अमूल्य सहयोग दिया गया रावतपुरा सरकार पंडित रविशंकर जी महाराज भी आपके प्रिय शिष्यों में रहे हैं राधेश्याम रामायण रामचरितमानस मैं आपकी गहन रुचि रही हैं अखंड ज्योति पत्रिका पलाश चंपक जैसी पत्र-पत्रिकाओं को बच्चों को निशुल्क उपलब्ध कराकर निशुल्क शिक्षण कार्य करके शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य आपके द्वारा किए गए आप के पांच पुत्र हरिओम शरण त्रिपाठी मिडिल हेड मास्टर रामजी त्रिपाठी डिप्टी रेंजर शिवजी त्रिपाठी बन सेवक भरत जी त्रिपाठी शिक्षक त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी शिक्षक और पांच पुत्री रमा राधा उमा शिक्षक सीता सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग गीता शिक्षक और नाती पोते डॉक्टर इंजीनियर बैंक कोर्ट आदि में अपनी सेवाएं देकर समाज और शासन के कार्य समर्पण के भाव से कर रहें श्रद्धांजलि के अवसर पर समस्त त्रिपाठी परिवार उपस्थित रहा तथा इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्य छिपरी गांव में किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी शिक्षक भरत जी त्रिपाठी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

