टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ के लिए नवागत सीएमओ श्रीमती गीता माझी ने सोमवार 09 जनवरी 2023 के दिन अपना पदभार ग्रहण कर लिया है वह नगरपालिका कार्यालय पहुंची और अपना पदभार ग्रहण कर लिया। 03 जनवरी मंगलवार 2023 को शासन द्वारा श्रीमती गीता माझी का स्थानांतरण बड़कुही नगर परिषद जिला छिंदवाड़ा से टीकमगढ़ के लिए स्थानांतरित किया गया था जहां श्रीमती गीता माझी ने टीकमगढ़ नगरपालिका पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ नगरपालिका लंबे समय से मुख्य नगरपालिका अधिकारी के ना होने के कारण कामकाज के अभाव में धीमी गति में चल रही थी जहां अब सीएमओ श्रीमती गीता मांझी के पदभार ग्रहण करने से नगरपालिका में सभी कार्य समय सीमा से होने लगेंगे। श्रीमती गीता माझी के पदभार ग्रहण करते ही नगर पालिका परिषद के कुछ एक पार्षद पहुंचे और उनका स्वागत किया गया इस दौरान वार्ड नंबर 6 की पार्षद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल पार्षद हबीब राईन सहित अन्य मौजूद रहे।

