टीकमगढ़ । लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले अंतर्गत खेल स्पर्धा-2023 का आयोजन कराया जा रहा है। सांसद खेल स्पर्धा-2023 का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर किया जा रहा है। सांसद खेल स्पर्धा का उद्देष्य स्थानीय खेलों को बढ़ावा देना, खेल संस्कृति को विकसित करना एवं लोकसभा क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। इसी तारतम्य में दिनांक 10 जनवरी 2023 को स्थानीय राधा ग्रीन सिटी में एक बृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सांसद खेल स्पर्धा के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
बैठक में सांसद खेल स्पर्धा-2023 के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सांसद खेल स्पर्धा-2023 में प्रमुख रूप से खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद लांग जंप एवं 100 मीटर की दौड़ सहित कुल चार खेलों को सम्मिलित किया गया है। इन सभी खेलों की विकासखण्ड वार प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी जिसमें बालक और बालिकाओं की अलग अलग टीमें भाग लेंगी, विकासखण्ड वार सभी विजेता और उप विजेता टीमों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें सेमी फाईनल और फाईनल का आयोजन होगा। फाईनल पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम जिला मुख्यालय टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्यातिथ्य में किया जाएगा। जिला स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा-2023 का संयोजन जितेन्द्र जीतू सेन के द्वारा किया जाएगा। एवं रविन्द्र श्रीवास्तव टीकमगढ़, सुनील बंटू शर्मा जतारा, गोपाल चौरसिया बल्देवगढ़, अनिल खरे पलेरा विकासखण्ड का संयोजन करेंगे। सांसद खेल स्पर्धा-2023 में षिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद्, पुलिस विभाग, स्थानीय निकायों की भागीदारी रहेगी।
जिला स्तरीय बैठक में दिनांक 16, 17, एवं 18 जनवरी 2023 संभावित तिथियों में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा-2023 का आयोजन होगा एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता एवं पुररूकार वितरण कराने के लिए संभावित तिथि 27,28 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। जिसका आयोजन केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्यातिथ्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर सभी समितियों के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख प्रफुल्ल द्विवेदी के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस कार्यक्रम में प्रमुख संरक्षक डॉ वीरेन्द्र कुमार सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार होंगे इसमे प्रमुख खेल- खो-खो कबड्डी लंबी कूंद एवं 100 मीटर की दौड आदि खेल शामिल रहेगें। इस आयोजन में संयोजक जितेन्द्र जीतू सेन,सह संयोजक राजीव जैन,रोहित खटीक, पवन पाण्डेय,उपाध्यक्ष मनोज देवलिया, अभिषेक खरे रानू,प्रत्येन्द्र सिंघई,रूपेश तिवारी बंटी,सचिव अंशुल ब्यास,सह सचिव पंकज प्रजापति, नरेश तिवारी,आनंद कुशवाहा,व्यवस्था प्रमुख इरफान खान,के. के. अग्रवाल,प्रचार प्रसार प्रमुख प्रफुल्ल द्विवेदी, मंच व्यवस्था जिनेन्द्र घुवारा,सत्येन्द्र ठगन, इस आयोजन मे खेल मैदान व्यवस्था पीटीआई एवं संबंधित विभाग
महिला सेल सरोज राजपूत,विभा श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल,वंदना जायसवाल,शशि प्रभा होण्डा,पूनम परमार,
पुष्पा यादव,सुशीला राजपूतआदि सम्मलित हैं।आयोजन
संचालन समिति मे विवेक चतुर्वेदी ,अनुराग बर्मा ,राजेन्द्र तिवारी,गनेषी नायक ,के के श्रीवास्तव ,अनीस खान,विकास यादव,मुख्तार अहमद,इन्द्रपाल सिंह बट्टू,
अमित गंगेले,सुरेश दौदेरिया,पवन तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,अमन दुबे,राहुल तिवारी,प्रमोद खरे,राजकुमार विश्वकर्मा , बलवान सिंह,रोहित वैद्य,करन सिंह ठाकुर, मनीराम कठैल,सत्येन्द्र बाझल्य,बृजकिशोर तिवारी,
जन्मेजय तिवारी,सोबरन कुशवाहा,फूलचन्द्र यादव,
आषीष जैन एड.,हरप्रसाद कुषवाहा, गौरव उपाध्याय,
आनंद सोनी,बाल किशन विश्वकर्मा ,संतोष चौरसियाआदि शामिल हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

