टीकमगढ़ । बीते मंगलवार को गणेश चतुर्थी का पर्व होने के चलते अंचल भर में गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और गणेश भगवान का साजो श्रृंगार कर महाआरती भी की गई इस मौके पर नगर के कटरा बाजार में स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं महा आरती का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने पहुंचकर इस भजन संध्या का धर्म लाभ अर्जित किया। वहीं क्षेत्र भर के गणेश मंदिरों में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान किए गए और भक्तों ने वहां पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया इस मौके पर लोगों ने व्रत भी रखा और भगवान विघ्न विनाशक श्री गणेश की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार 10 जनवरी 2023 को भगवान श्री गणेश का व्रत गणेश चतुर्थी होने के चलते भक्तों ने इसका पूरा धर्म लाभ अर्जित किया जहां गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।

