टीकमगढ़ । 25 दिसम्बर से शुरु हुये कम्बल वितरण अभियान अनवरत जारी है। इसी क्रम में आज ढोंगा स्थित नवीन मंडी के नजदीक कुमरयाना मुहल्ला में मानवीय संवेदना समिति ने पूर्व से चयनित जरुरतमंद लोगों को गर्म कम्बल वितरित किये जिसे पाकर असहाय बुजुर्ग, लाचार महिलाओं ने समिति के सदस्यों को दुआएं दी इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता
विनोद राय ने बताया कि समिति का यह अभियान वर्ष 2007 से निरंतर चल रहा है इसमें समाज के हरवर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग समिति को मिलता जहां इस कार्य को काफी लोग सराहते भी हैं। समिति के रामचरण अहिरवार ने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए समिति जरुरतमंदों को कम्बर प्रदान करती है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो इस अवसर पर समिति के सचिव मनीराम कठैल, के.एल. टेलर, शिक्षक बी.डी. यादव, सतीश सूत्रकार, इरफान अहमद आदि उपस्थित रहे।