टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से लगे निकटवर्ती ग्राम नारगुडा़ में गुरुवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव उसके ही मोहल्ले में पड़ा मिला जब परिजनों ने शव को देखा तब पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाया गया जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन परिजनों ने तमाम आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम भी लगाया जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चे को संभाला और परिजनों को समझाया और परिजनों को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक ग्राम नारगुड़ा निवासी मुन्ना अहिरवार के 35 वर्षीय बेटे मुकेश अहिरवार का शव मोहल्ले में सुबह पड़ा मिला। परिजनों द्वारा तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं जहां पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है कि आखिरकार मुकेश की मौत किन कारणों के चलते और किन हालातों में हुई है पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई है।

