टीकमगढ़ । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला बैठक का आयोजन किया गया सभी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं ने मैराथन दौड़ कर बच्चों को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से अवगत कराया एवं महिला मोर्चा द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई जिसमें वेलकम जी 20टी के संबंध में बैठक में चर्चा की गई जिसे आगामी 16 जनवरी को महिला मोर्चा द्वारा वेलकम जी 20 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा महिला मोर्चा द्वारा लाडली लक्ष्मी सम्मेलन हितग्राही सम्मेलन स्व सहायता समूह सम्मेलनों का आयोजन प्रत्येक मंडल स्तर पर किया जाएगा जिसकी जानकारी समस्त महिला मोर्चा की बहनों को दी गई और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला राज्य आयोग के पूर्व सदस्य श्रीमती सरोज राजपूत महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुशीला राजपूत भाजपा जिला मंत्री पूनम अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती पुष्पा यादव जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विभा श्रीवास्तव द्वारा की गई इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रिंकी भदौरा पूनम परमार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव जिला मंत्री मीरा करें रितु समाधि उषा प्रजापति कार्यालय मंत्री संध्या सोनी कोषाध्यक्ष मनीषा नायक सह कार्यालय मंत्री पुष्पा नामदेव अनीता नामदेव सहित महिला मोर्चा की बहनें सम्मिलित हुईं।

