टीकमगढ़।कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार बगाज माता मंदिर के पास आज प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। एसडीएम सीपी पटेल ने आरआई पटवारी और पुलिस टीम के साथ गोचर भूमि में बने अवैध मकान को धराशाई करवाया गया।
एसडीएम पटेल ने बताया कि बगाज माता मंदिर के पास 20 एकड़ गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले अवैध तरीके से मकान बनाने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। निश्चित समय सीमा में लोगों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया, जिसके चलते आज पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जेसीबी मशीन से पक्के निर्माण तोड़े गये। उन्होंने बताया कि बगाज माता के अलावा जटउआ और कछियाखेरा में भी गोचर भूमि को अवैध कब्जे धारियों से शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाएगा।

