टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के कुल 325 तीर्थ यात्रियों को 2 फरवरी 2023 को शिर्डी यात्रा जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के पात्र हितग्राही इस यात्रा में शिर्डी जाने हेतु अपना आवेदन पत्र 21 जनवरी 2023 तक संबंधित जनपद पंचायत,नगर पालिका,नगर परिषद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत यदि एक ही व्यक्ति द्वारा जनपद,नगर परिषद में पृथक-पृथक आवेदन किया गया है, तो आवेदन निरस्त हो सकता है। इसलिये जो व्यक्ति जिस नगर परिषद,जनपद का रहने वाला है, उसी नगर परिषद,जनपद पंचायत से ही आवेदन पत्र किये जायें। आवेदन पत्र में संग्लन अन्य दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड,वोटर कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी की छायाप्रति, कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से दिया जाये।

