टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश के 8 शहरों में 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक आयोजित हो रहे 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल रैली का रविवार 14 जनवरी 2023 को जिले में आगमन पर पुरानी टेहरी सागर रोड सुभास पार्क में भव्य स्वागत किया गया। खेल और युवा कल्याण विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, युवाओं, खेल अधिकारी एवं
अन्य अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई। टार्च मशाल रैली में थीम सांग“ एम.पी. मे शोर मज़ा दो… अपना अपना ज़ोर लगा दो, जोश दिखा दो , जान लगा लगा दो, हिंदुस्तान का दिल धड़का दो” पर सभी खिलाड़ी जोश से भरकर भाग ले रहे हैं। टार्च मशाल रैली सुभाष पार्क पुरानी टेहरी से बड़ा पुल, पपौरा चौराहा से होते हुये, स्टेट बैंक चौराहा, गांधी चौराहा, कोतवाली, मिश्रा तिराहा से होकर पुलिस लाईन गेट पर पहुंचेगी, जहां पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा टार्च मशाल का स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात पुलिस लाईन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खेलो इण्डिया एंथम, हुक स्टेप, एवं टार्च गीत गाया गया।