टीकमगढ़/कुंडेश्वर । बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ धाम कुंडेश्वर धाम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सुबह से ही भक्तों का ताला लगा हुआ है सुबह 3:00 बजे से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया भक्तों ने कुंडेश्वर से निकली नदी में डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक फूल माला बेलपत्र प्रसाद एवं लड्डू चढ़ाकर पूजा-अर्चना की प्रशासन की ओर से घाटों एवं मेला में पुलिस व्यवस्था दुरस्त रही
पंडित ओम प्रकाश तिवारी बताते हैं कि शनिवार रात्रि 3:11 से रविवार दिन के 11:11 तक मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त है इस पावन पर्व पर कुंडेश्वर में सुबह से ही भक्तों का आना जाना शुरू रहा भक्तों ने नदी में डुबकी लगाई एवं भोलेनाथ का जल अभिषेक लड्डू खिचड़ी प्रसाद फूल बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की
मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर एवं घाटों पर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की मेला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस बल की निगरानी रही पुलिस बल के जवान पूरे मेला परिसर एवं मंदिर परिसर में तैनात रहे
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

