टीकमगढ़। आजकल पुलिस का यातायात जागरूकता सप्ताह चल रहा है जिसके चलते यातायात पुलिस जगह-जगह यातायात जागरूकता रथ को ले जाकर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने और तमाम प्रकार की जागरूकता दे रही है। इसी क्रम में सोमवार के दिन यातायात जागरूकता रथ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नए बस स्टैंड सहित गांधी चौराहा स्टेट बैंक चौराहा एवं अनेक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने एवं सावधानियां बरतने को लेकर समझाईसें दीं इस मौके पर यातायात पुलिस मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि पुलिस के यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं और लोगों को इस और जागरूक किया जा रहा है जहां पुलिस प्रशासन की ऐसी मंशा है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो एवं लोग सुरक्षित रहें और सावधानी बरतते हुए वाहनों पर चलें।

