टीकमगढ़ । नगर के महिला पार्क में जी20 को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जी20 प्रदेश प्रभारी श्रीमती नंदिता पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही बही कार्यक्रम के पहले प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ने चित्रांश कॉलोनी स्थित रीना श्रीवास्तव के निवास पर पहुंची जहां पर फूल मालाओं से सम्मान किया एवं जी20 रंगोली बनाई और एक बैठक आयोजित की जिसमें कार्यकारिणी की सभी मातृशक्ति शामिल हुई एवं जी20 को लेकर जानकारी दी जिसके बाद नजरबाग मंदिर पहुंचकर भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए एवं भजन गाए और कार्यक्रम शुरू किया गया मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया एवं चित्र पर माल्यार्पण किया जानकारी के अनुसार जी20, 2023 मैं भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा जिसमें 19 देश भारत अर्जेंटीना ऑस्ट्रेलिया ब्राज़ील कनाडा चीन फ्रांस जर्मनी इंडोनेशिया इटली जापान कोरिया गणराज्य मेक्सिको रूस सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका तुर्किए यूनाइटेड किंगडम संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल है जी 20 सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85% वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी है जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और आधीशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जी-20 की प्रदेश प्रभारी श्रीमती नंदिता पाठक उपस्थित रही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की धर्मपत्नी श्रीमति स्वाति द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे की धर्मपत्नी श्रीमति प्रीति खरे डीएसपी प्रिया सिंधी एवं सूबेदार आर्या पाराशर सूबेदार सम्मिलित हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव द्वारा की गई कार्यक्रम का शुभारंभ बुंदेलखंडी लोकगीत के द्वारा किया गया जिसे प्रियंका अहिरवार द्वारा गाया गया मंच संचालन श्रीमती रिंकी भदौरा के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन कुमारी पूनम सिंह परमार द्वारा किया गया इस अवसर पर श्रीमति सुशीला राजपूत श्रीमति पूनम अग्रवाल श्रीमति पुष्पा यादव श्रीमति रीना श्रीवास्तव मीरा खरे संध्या सोनी पुष्पा नामदेव अनीता नामदेव सुनीता रजक कल्पना लोधी पार्वती लोधी साधना यादव अंजना अहिरवार टीकमगढ़ जिले के मंडल की महिलाएं स्व सहायता समूह से महिलाएं तथा समाजसेवी संगठन बी क्लब की अध्यक्ष दीपिका तेवरिया एवं भाजपा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताऐं कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।