टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश का जिला संयोजक संजय त्रिपाठी को प्रांतीय निकाय द्वारा नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति पर सभी मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघठन के अध्यक्ष गणों सहित विभिन्न पदाधिकारीयों ने श्री त्रिपाठी को बधाई दीं हैं एवं प्रांतीय निकाय का आभार व्यक्त किया है गौरतलब है कि श्री त्रिपाठी वरिष्ठ कर्मचारी नेता हैं,पूर्व में तीन बार संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं , कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहते हैं,श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रांतीय आवाह्न पर दूसरे चरण में आगामी,20 जनवरी को 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ज़िले के प्रभारी मंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा जायेगा उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों से आन्दोलन में शामिल होने की बात कही है ।

