टीकमगढ़ । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय वीरांगना अवंती बाई कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेगे हम विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित संस्था प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम की अध्यक्षता में डॉ हर्षवर्धन राहुल द्वारा आयोजित की गई । निबंध प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया । जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रशक्ति पत्र एवं नगद पुरूस्कार दिये जायेगे । इस अवसर पर डॉ आर.एम.दुबे, डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह, डॉ अनीता त्रिपाठी, जी.एन.पटैरिया, डॉ माधवी सालुंके, डॉ अनुभा शर्मा, डॉ ज्योति कौशल, श्री खूबचन्द्र , श्री कैलाश कुमार, मनोज कुमार, दुष्यंत कुमार एवं छात्रायें उपस्थित रही ।

