टीकमगढ़। लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले अंतर्गत ’’सांसद खेल स्पर्धा-2023’’ का आयोजन टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के सभी विकासखण्डों मेंं कराया जा रहा है। इसी तारमम्य मेंं टीकमगढ़ विकासखंड स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2023 के अंतर्गत 18 जनवरी 2023 बुधवार को पुलिस लाईन ग्राउण्ड टीकमगढ़ में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड अंतर्गत बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न स्थानीय टीमों ने भाग लिया। इस दौरान कुण्डेश्वर, अस्तौन, मवई, पठा, कारी, महावीर बाल संस्कार स्कूल, पुष्पा स्कूल, मॉडल स्कूल टीकमगढ़, क्रमांक 1 और 2 स्कूल टीकमगढ़ , कन्या टीकमगढ़, के बालक बालिकाओं की अलग अलग टीमों ने भाग लिया। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में सभी बालक बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिकाओं की टीमों में से कुंडेश्वर और पुष्पा स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें कुंडेश्वर टीम की जीत हुई। इसी प्रकार बालकों को टीमों में से मॉडल स्कूल और क्रमांक 2 स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें क्रमांक 2 स्कूल टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर अनुराग वर्मा सांसद प्रतिनिधि, विवेक चतुर्वेदी पूर्व चेयरमेन कॉपरेटिव बैंक, जितेन्द्र जीतू सेन, रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिनेन्द्र घुवारा, नरेश तिवारी, अंशुल ब्यास, मुन्ना साहू, अनीस खान, इरफान खान, के.के. अग्रवाल, पवन पाण्डेय, अमन दुबे, आनंद कुशवाहा, जन्मेजय तिवारी, रूपेश तिवारी, इन्द्रपाल सिंह, जिला खेल अधिकारी सी एल अहिरवार, पीटीआई देवेन्द्र कुमार शेषा, शरीफ खान, कमलेष सिंह घोष, बृजेश यादव, कृष्णप्रताप रैकवार, राजेश अहिरवार, अंजली भटनागर, आनंद जक्कल, अक्षय खरया, असलम खान, हरि सिंह बुन्देला,पी प्रसन्ना, प्रेम नारायण साधक इत्यादि उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख प्रफुल्ल द्विवेदी के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को दी गई है।

