टीकमगढ़। 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ आएंगे जहां वह नगर के स्थानीय नजरबाग प्रांगण में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार 19 जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला अपने सहयोगियों के साथ नजरबाग प्रांगण में पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया एवं व्यवस्थाओं को देखा परखा और संपूर्ण तैयारियां अपने निरीक्षण में लीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह के साथ अनेक कांग्रेसी जन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ आ रहे हैं जहां वह नजरबाग प्रांगण में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम को लेकर जोरों पर तैयारियां की है।

