टीकमगढ़ । भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जहां वह शुक्रवार 20 फरवरी 2023 अपने जन्मदिन के दिन जिला जिला मुख्यालय से लगे नजदीकी धर्म क्षेत्र हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और वहां पर पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मनाया इस मौके पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव सहित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पंम्मू युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जहां उन्होंने पौधरोपण कर सहभोज का भी आयोजन किया और अपने जन्मदिन की खुशियां बटोरी। उल्लेखनीय है कि भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने अपना जन्मदिन हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर मनाया जहां उन्होंने पौधारोपण किया और सहभोज का भी आयोजन किया इस मौके पर सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

