टीकमगढ़ । अपने निर्धारित कार्यक्रम के दौरे पर टीकमगढ़ आए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की और एक प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के कुछ जवाबों के उत्तर में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वह बोले कि सिंधिया कोई तोप नहीं है अगर इतने ही बड़े नेता हैं तो ग्वालियर और मुरैना का महापौर का चुनाव क्यों हारे? कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह भी कहा कि बुंदेलखंड का टीकमगढ़ जिला ज्यादातर कृषि पर आधारित जिला है जहां सिंचाई की सुविधाएं और व्यवस्थाएं नहीं है वही पलायन और पिछड़ापन अधिक होने के कारण विकास अवरुद्ध है किसान युवक नौजवानों की फिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनके भविष्य को लेकर वर्तमान सरकार को कोई चिंता नहीं है। प्रेस वार्ता के दौरान कमलनाथ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सत्ता पक्ष पर तमाम आरोप लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित टीकमगढ़ जिला कांग्रेस से पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला और अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहे।