टीकमगढ़। आज सुबह से ही कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते लोगों के बीच पहुंचकर मानवीय संवेदना समिति ने गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए, नजदीकी ग्राम माडूमर, पुरानी टेहरी स्थित खिरक सहित शहर के जानकी बाग, मोटे का मुहल्ला में पूर्व से चयनित लोगों को घर-घर जाकर गर्म कंबल ससम्मान दिए। इस अवसर पर समिति के सचिव मनीराम कठैल ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए कार्य करने से मन को शांति मिलती है, गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है ऐसे कार्यो में लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। समिति के इरफान अहमद ने कहा कि इस भीषण सर्दी में समिति असहायों को कम्बल देकर अनुकर्णीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर मनीराम कठैल, इरफान अहमद, विनोद राय, सुशील तिवारी, मनोज पुरोहित, आनंद तिवारी, भोलू रैकवार, रमेश कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, मनीराम पाल, रामस्वरूप सेन, शिवदयाल प्रजापति सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।