टीकमगढ़। 20 जनवरी 2023 शुक्रवार के दिन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ टीकमगढ़ आए जहां उन्होंने सबसे पहले स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की उसके पश्चात सिविल लाइन में स्थित एक गार्डन में सेक्टर मडलम की बैठक मैं पहुंचे और फिर नजरबाग प्रांगण में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जहां मंच पर पहुंचते ही कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव टीकमगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक एवं रविंद्र सिंह बुंदेला युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला कांग्रेस के महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव कांग्रेसी युवा नेता पंकज अहिरवार देवेंद्र नापित अरविंद खटीक एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला सहित जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह घोषणा मशीन है जो अपने भाषणों में केवल घोषणाएं ही करते रहते हैं वहीं उन्होंने कहा कि मुझसे शिवराज सिंह 15 माह का हिसाब मांगते हैं मैं तो खुली चुनौती देता हूं कि मंच पर एक तरफ वह आ जाएं और एक तरफ मैं, मैं उन्हें 15 माह का हिसाब दूंगा वह मुझे 18 साल का हिसाब दें, उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात शिवराज सिंह चौहान करते हैं मैं तो सिर्फ यही कहता हूं कि सरकार में जो पद खाली है केवल वही भर दे नौकरियां देना तो बहुत दूर की बात है वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाया और कहा कि उन्होंने करोड़ों नौजवानों बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सभी टांय- टांय फिश है इस प्रकार के तमाम आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज और मोदी सरकार पर लगाते हुए कहा की बुंदेलखंड पिछड़ा इलाका है जहां टीकमगढ़ जिले में सिंचाई की व्यवस्थाएं नहीं है और पलायन भी लगातार जारी है युवाओं को बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं मिल रहा पढ़े-लिखे युवा आज बेरोजगार हैं किसान भी परेशान है जबकि शिवराज और मोदी की सरकार तमाम दावे और वादे करती है लेकिन वह हर बिंदु पर विफल हो रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सच्चाई को देखते हुए अपना नेता चुनिए ।… बेघर हुई बेटियों से भी कमलनाथ ने की मुलाकात….. जनसभा को संबोधित करते हुए जब पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने तहसील टीकमगढ़ के ग्राम बकपुरा में प्रशासन द्वारा राघवेंद्र सिंह सोलंकी के मकान तोड़े जाने का मामला उठाया तव कमलनाथ ने मंच पर राघवेंद्र सिंह सोलंकी और उनकी दोनों बेटियों को बुलवायाऔर उनसे मुलाकात की और उन्हें धैर्य बंधाया एवं कमलनाथ ने उनके आवेदनों को भी लिया और बेघर हुई बेटियों के आंसू पौंछे।….. यहां हिटलर शाही चल रही है….. जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यहां टीकमगढ़ जिले में हिटलर शाही चल रही है जहां चिंता की कोई बात नहीं है हम लौटेंगे और मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे जब सभी हिसाब लिया जाएगा उन्होंने कहा कि सच्चाई और विकास के लिए काम करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जनसभा में हजारों की संख्या में जनता जनार्दन शामिल हुई जहां देखकर ऐसा आभास हो रहा था कि सत्ता में परिवर्तन की लहर है।