टीकमगढ़ । खरगापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम देवपुर के छापर खिरक निवासी हरिजन रास्ता के लिए वर्षों से परेशान हैं जहां इनके खिरक से मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है जहां इन खिरक वासियों हरिजनों का कहना है कि हमारे बीमार लोग और प्रसव वाली महिलाओं को हम लोगों को खटिया पर रखकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है कई बार प्रशासन को आवेदन भी दे चुके हैं और जिला प्रशासन की जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक इन खिरक वासियों की इस समस्या का निदान नहीं किया गया ना ही इन्हें कोई रास्ता की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार 20 जनवरी 2023 को देवपुर खिरक निवासी किशोरी अहिरवार ने पुनः एक आवेदन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर दिया है और जिला प्रशासन से खिरकवासियों के लिए रास्ता की मांग की है। देवपुर छापर खिरक निवासी किशोरी अहिरवार ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि खिरकवासी करीब ढाई सौ लोगों के लिए निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है जिसको लेकर हम सभी परेशान हैं किशोरी ने जिला कलेक्टर सहित शासन प्रशासन से रास्ता दिलाए जाने की मांग की है।