टीकमगढ़।कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में जहरीली शराब एवं अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध सघंन अभियान चलाया जा रहा है।
इसीक्रम में आज पतरस बड़ा जिला आबकरी अधिकारी टीकमगढ़ म.प्र. एवं राजेश राय, सी.ई.ओ. (पुलिस) मऊरानीपुर जिला झांसी उ.प्र. के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ आबकारी विभाग के समस्त स्टाॅफ व झांसी जिले के आबकारी विभाग का स्टाॅफ तथा थाना कटेरा जिला झांसी उ.प्र. के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाॅफ के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम कटेरा जिला झांसी उ.प्र. में दबिस दी जाकर कई घरों की सघंन तलाशी ली गई। इस दौरान 3 ठिकानों पर लगभग 40 लीटर हाथ भट्टी से तैयार शराब एवं शराब बनाने हेतु तैयार लगभग 6000 लीटर गुड़ महुआ लाहन जप्त किया गया। जिला झांसी उ.प्र. के आबकारी विभाग द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मौके पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। शराब को कब्जे आबकारी कर गुड़ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।

