टीकमगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रचित पुस्तक एग्जाम वारियर में दिए गए सूत्रों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम 21 जनवरी 2023 शनिवार के दिन रखा गया एक दिवसीय यह कार्यक्रम सिविल लाइन में स्थित एक गार्डन में रखा गया जहां एग्जाम वॉरियर्स चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ चित्रकाल प्रतियोगिता में एक दर्जन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जो कि लगभग 500 बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कक्षा 9 से 12 वी तक के बच्चों रहे और लगभग 41 बच्चों पुरस्कृत किए गए कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू किया गया और दोपहर 3 बजे तक रखा गया चित्रकला का कार्यक्रम भाजपा की और से रखा गया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि अमित नुना ,विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष के के भट्ट, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ओ, पी त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद खरे संयोजक अभिषेक खरे रानू अभय यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव महिला मोर्चा महिला मोर्चा पूनम अग्रवाल सुशीला राजपूत पुष्पा यादव भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी अजय खरे राहुल सेन नीरज निर्मल अंकित तिवारी जन्मेजय तिवारी आदि कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

