टीकमगढ़ । प्रांतीय आवाह्न पर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा द्वारा शनिवार 20 जनवरी 2023 को मोर्चा ने अपने आंदोलन के दूसरे चरण की श्रंखला में जिला संयोजक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मोर्चा के सभी पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों के साथ प्रभारी मंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर संजय जैन को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के दौरान तमाम संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जहां यह ज्ञापन जिले के प्रभारी मंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा गया इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक संजय त्रिपाठी सहित संगठनों के अध्यक्षों में रामस्वरूप चतुर्वेदी महेश अहिरवार मनोज अहिरवार जेके जैन प्रदीप चतुर्वेदी सहित तमाम संगठनों के अध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला शाखा द्वारा 27 सूत्रीय ज्ञापन जिले के प्रभारी मंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया और अति शीघ्र मांगों को निराकृत करने की मांग की गई। प्रेस को यह तमाम जानकारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक संजय त्रिपाठी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

