टीकमगढ़ /कुंडेश्वर । दिनांक 21 जनवरी 2023 शनिवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी सीएल अहिरवार विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड टीकमगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय अस्तौन का दोपहर 1.30 पर निरिक्षण किया । कक्षा में जाकर छात्रों से शिक्षण कार्य के बारे में पूछा निरीक्षण के दौरान प्राचार्य बलराम यादव उपस्थित रहे । विद्यालय में चल रहे संपत्ति संधारण निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया कार्य प्रगति पर होने पर प्रसन्नता व्यक्ति की साथ ही प्राचार्य को निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें । साथ ही शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडेश्वर का भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया कार्य प्रगति की प्रसंशा की साथ ही प्राचार्य को शीघ्रता से कार्य पूरा कराने हेतु निर्देशित किया व कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

